Sunday, April 26, 2026
HomeIndiaदिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान स्विस एयर की फ्लाइट के इंजन...

दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान स्विस एयर की फ्लाइट के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल

Delhi Swiss Air Flight Fire: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX147 के इंजन में टेकऑफ के दौरान आग लग गई, लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। 232 यात्रियों और 13 क्रू को इमरजेंसी स्लाइड से सुरक्षित निकाला गया, जबकि 6 यात्री घायल हुए। रनवे पर इमरजेंसी घोषित कर आग पर काबू पाया गया।

Delhi Swiss Air Flight Fire: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया. जहां स्विस एयर की दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट LX 147 के इंजन में टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद इंजन में आग लग गई. हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए टेकऑफ को तुरंत रोक दिया. हालात को देखते हुए एयरपोर्ट पर तुरंत इमरजेंसी घोषित की गई. इस घटना में 6 यात्रियों के घायल होने की खबर हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल कर यात्रियों को निकाला बाहर

घटना के बाद विमान में सवार 232 यात्रियों और 13 क्रू मेंबर को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया. एयरलाइन के मुताबिक, कुछ यात्रियों को सीढ़ियों के जरिए बाहर निकाला गया, क्यों कि वे स्लाइड का इस्तेमाल करने में असमर्थ थे. एयरपोर्ट पर मौजूद फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और आग को फैलने से रोक लिया.

दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से कही गई ये बात

दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से बताया गया कि “दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ़्लाइट LX 147 (DEL-ZRH) ने सुबह 1.08 बजे उड़ान भरना शुरू किया. तभी उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग लगई. इसके बाद रनवे 28/10 पर पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी गई. सभी तय सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए, और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया.’

एयरलाइन की तरफ से बयान में कही गई ये बात

Swiss International Air Lines ने अपने बयान में बताया कि फ्लाइट LX147 से जुड़ी एक घटना दिल्ली में हुई. यह उड़ान Airbus A330 विमान से संचालित हो रही थी, जिसमें 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे. एयरलाइन के अनुसार उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, रात करीब 1 बजे, विमान के एक इंजन में तकनीकी समस्या आ गई. इसके बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर उड़ान रोकने और विमान को खाली कराने का फैसला लिया.

एयरलाइन ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी है. साथ ही स्थानीय टीम यात्रियों की सहायता में जुटी हुई है और उनके लिए वैकल्पिक उड़ानों या होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. एयरलाइन ने यह भी कहा कि यात्रियों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है और उन्हें जल्द से जल्द आगे की यात्रा के विकल्प उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है. इस घटना की विस्तृत जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञ दिल्ली पहुंचकर विमान की जांच करेंगे.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश, हमलावर गिरफ्तार, पीएम मोदी ने की घटना की निंदा


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular