Wednesday, July 15, 2026
HomeLatest Newsअक्षर पटेल ने बताया जीत का सीक्रेट, टी20 में पावर हिटिंग छोड़ी,...

अक्षर पटेल ने बताया जीत का सीक्रेट, टी20 में पावर हिटिंग छोड़ी, वनडे में धैर्य और टाइमिंग से लहराया परचम

India vs England ODI : बर्मिंघम। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की जीत के नायक बने ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axer Patel) ने कहा कि टी20 सीरीज में वह गेंद पर जरूरत से ज्यादा ताकत लगाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि वनडे में उन्होंने टाइमिंग और धैर्य को प्राथमिकता दी। अक्षर ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पहले 9.5 ओवरों में चार विकेट लिए और फिर 52 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। भारत ने 259 रन का लक्ष्य चार विकेट से और 28 गेंद शेष रहते हासिल कर दिया, जिसमें कप्तान शुभमन गिल (80) और वाशिंगटन सुंदर (52) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टाइमिंग पर फोकस कर दिलाई भारत को जीत : अक्षर

मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए अक्षर ने जियोस्टार से कहा, मेरे लिए इस तरह का प्रदर्शन करना बेहद जरूरी था। मैं लगातार प्रयास कर रहा था। जहां तक मेरी मानसिकता की बात है तो मुझे यह सोचने के बजाय कि सब कुछ अपने आप हो जाएगा, एकाग्र रहना था। उन्होंने कहा, मुझे खुद पर भरोसा रखना था और अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल कर रहा था। मुझे लगता है कि टी20 मैचों के में मैं गेंद पर कुछ ज़्यादा ही ज़ोर से प्रहार करने की कोशिश कर रहा था।

अक्षर ने कहा, जब आप डेथ ओवरों में बल्लेबाजी करने जाते हैं तो आपके पास बड़े शॉट लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता, लेकिन मैं थोड़ा लय खो रहा था।इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में अक्षर पटेल केवल 19 रन बना पाए थे। उन्होंने वनडे में अपनी रणनीति बदली और सही टाइमिंग से शॉट करने पर ध्यान दिया।उन्होंने कहा, मैं गेंद को ज्यादा जोर से मारने की कोशिश नहीं कर रहा था क्योंकि मुझे पता था कि मेरे पास समय है। मैं कुछ गेंदों का आराम से खेल सकता हूं। मैं अपनी टाइमिंग पर ध्यान दे रहा था। इस तरह की विकेट पर जब आप परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझ लेते हैं तो फिर आप रन बना सकते हैं।

अक्षर ने कहा, इस तरह की विकेट पर मुझे लगता है कि क्रीज पर कुछ समय बिताना बहुत महत्वपूर्ण था। ऐसी विकेटों पर आप आते ही उछलती हुई गेंदों पर शॉट नहीं खेल सकते। आपको खुद को थोड़ा समय देना होगा। उसके बाद ही आप अपने शॉट खेल सकते हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image