Monday, November 2, 2026
HomeLatest NewsIndian Navy को समंदर में मिली नई ताकत,'SMART' पनडुब्बी रोधी मिसाइल प्रणाली...

Indian Navy को समंदर में मिली नई ताकत,’SMART’ पनडुब्बी रोधी मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

बालासोर (ओडिशा),भारत ने बुधवार को ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल-आधारित कम भार वाली एक आयुध प्रणाली‘‘सुपरसोनिक मिसाइल-असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो’’ (स्मार्ट) का सफल परीक्षण किया.एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि प्रणाली को सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर भूमि सचल प्रक्षेपक से प्रक्षेपित किया गया.

रक्षा अधिकारी ने कहा कि इस परीक्षण में सममिति पृथक्करण, निकासी, रफ्तार नियंत्रण जैसे कई मानकों को भी परखा गया और नतीजे उत्साहवर्द्धक रहे.उन्होंने कहा कि ‘स्मार्ट’ नई पीढ़ी की मिसाइल-आधारित कम भार वाली एक आयुध प्रणाली है,जिसमें एक हल्का टॉरपीडो लगाया जाता है और इस टॉरपीडो का इस्तेमाल पेलोड की तरह होता है.

मिसाइल की यह है विशेषता

इसे भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता को कम वजन वाले हल्के ‘टॉरपीडो’ की पारंपरिक सीमा से कहीं अधिक बढ़ाने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है.‘सुपरसोनिक मिसाइल-असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो’ पैराशूट-आधारित रिलीज सुविधा के साथ पेलोड के रूप में उन्नत हल्के भार वाले टारपीडो को ले जाती है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिसाइल के सफल परीक्षण को लेकर बधाई दी है.उन्होंने कहा कि इस मिसाइल के सफल परीक्षण से हमारी नौसेना की ताकत और बढ़ेगी. बता दें कि पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम को एक ग्राउंड मोबाइल लॉन्चर से लॉन्च किया गया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image