Saturday, May 16, 2026
HomeLatest News'मोदी को गाली देने वालों को कंबल लेने का हक नहीं', मुस्लिम...

‘मोदी को गाली देने वालों को कंबल लेने का हक नहीं’, मुस्लिम महिला का नाम सुन भड़के पूर्व BJP सांसद, कांग्रेस ने लगाया भेदभाव का आरोप

Sukhbir Singh Jaunapuria Video Viral: टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया पर मुस्लिम महिला से धर्म पूछकर कंबल वापस लेने का आरोप लगा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए इसे भेदभावपूर्ण और निंदनीय बताया।

Sukhbir Singh Jaunapuria Video Viral: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने टोंक जिले में एक कंबल वितरण कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला का अपमान किया और उसका धर्म पूछकर कंबल वापस ले लिया.

टीकाराम जूली ने लगाया भेदभाव का आरोप

घटना के एक कथित वीडियो का हवाला देते हुए जूली ने दावा किया कि पूर्व सांसद निवाई तहसील के करेड़ा बुजुर्ग गांव गए थे, जहां उन्होंने कंबल वितरण के दौरान महिला का नाम जानने के बाद उसे दिया हुआ कंबल वापस ले लिया. जूली ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा, ‘एक जनप्रतिनिधि जो सांसद जैसे पद पर विराजमान रहा हो, वह इस तरह की हरकत करें यह बिल्कुल निंदनीय है.’

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर को कंबल वितरण कार्यक्रम में हुई. वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि शुरू में महिलाओं को कंबल दिए गए थे लेकिन बाद में उनके धर्म का पता लगने के बाद वापस ले लिए गए.

घटनाक्रम की वीडियो क्लिप आई सामने

कथित वीडियो क्लिप में जौनापुरिया को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देते हैं उन्हें कंबल लेने का हक ही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका व्यक्तिगत कार्यक्रम था और इसका किसी सरकारी योजना से संबंध नहीं था. बता दें कि पूर्व सांसद प्रधानमंत्री मोदी के 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित दौरे के लिए लोगों को आमंत्रित करने गए थे.

ये भी पढ़ें: Nepal Bus Accident: नेपाल के धाडिंग में भीषण हादसा, त्रिशूली नदी में गिरी यात्री बस, 18 लोगों की मौत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular