Thursday, February 12, 2026
HomePush NotificationSudan Nile River Accident: सूडान में नील नदी में बड़ा हादसा, यात्री...

Sudan Nile River Accident: सूडान में नील नदी में बड़ा हादसा, यात्री नौका पलटने से 15 लोगों की मौत, 6 को सुरक्षित बचाया

Sudan Nile River Accident: सूडान में नील नदी में यात्री नौका पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई। नौका में 27 लोग सवार थे, जिनमें से 6 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 6 अब भी लापता हैं। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क के अनुसार हादसा उत्तरी नील प्रांत में हुआ।

Sudan Nile River Accident: सूडान में नील नदी में एक बड़ा हादसा हुआ है. यात्री नौका पलट जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के समय नौका पर 27 लोग सवार थे. 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 6 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

अब तक 15 शव किए जा चुके बरामद

देश में जारी युद्ध पर नजर रखने वाले चिकित्सकों के समूह ‘सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क’ ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 27 लोगों को लेकर जा रही नौका उत्तरी नील नदी प्रांत में डूब गई. समूह ने कहा कि कम से कम 15 लोगों के शव बरामद किए गए हैं तथा स्थानीय निवासी एवं बचाव दल अब भी कम से कम 6 अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं. छह लोगों को बचा लिया गया है.

चिकित्सकों के समूह ने की सर्च ऑपरेशन में तेजी लाने की अपील

समूह ने अधिकारियों से तलाशी अभियान में तेजी लाने के लिए विशेष बचाव दल और आवश्यक उपकरण तैनात करने की अपील की। इस अफ्रीकी देश के जलमार्गों पर क्षमता से अधिक भरी नावों के कारण ऐसी दुखद घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है।

ये भी पढ़ें:

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular