Monday, May 25, 2026
HomeLatest NewsRajasthan 10th Board का रिजल्ट जारी, इस साल 93.63 % छात्र और...

Rajasthan 10th Board का रिजल्ट जारी, इस साल 93.63 % छात्र और 94.20 फीसदी छात्राएं पास

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल कुल परिणाम 94.23% रहा, जिसमें 93.63% छात्र और 94.90% छात्राएं पास हुईं। रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in और DigiLocker पर चेक किया जा सकता है।

Rajasthan 10th Board Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है. 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख से ज्यादा छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए थे. इस साल कुल परीक्षा परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा. इसमें छात्रों का सफलता का प्रतिशत 93.63 रहा, जबकि छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 94.90 रहा. इसमें से फर्स्‍ट डिवीजन में पास होने वाले छात्रों की संख्‍या 2 लाख 72 हजार 252 और छात्राओं की संख्‍या 2 लाख 83 हजार 411 है.

दौसा की नंदिनी विजय के 99.17 फीसदी अंक

दौसा की नंदिनी विजय ने 99.17% अंक हासिल किए है और उसे 600 में से 595 अंक मिले हैं. नंदिनी की माता चेतना गुप्ता संस्कृत शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं. जबकि पिता नरेंद्र विजय निजी कंपनी में मैनेजर हैं.

इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

राजस्थान 10वीं बोर्ड का परिणाम आप rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्‍ध है.

बोर्ड ने सफल स्टूडेंट्स को दी बधाई

परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स को बोर्ड ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई देते हुए लिखा- 10वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है.

ये भी पढ़ें: शिक्षा-स्वास्थ्य का ‘सरकारी’ लाभ क्यों है दूर


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular