Tuesday, May 26, 2026
HomeLatest NewsJaipur Accident News : तेज रफ्तार कार व बाइक जोरदार भिड़ंत, बाइक...

Jaipur Accident News : तेज रफ्तार कार व बाइक जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Jaipur Accident News : जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं इस हादसे में दुसरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हेड कॉन्स्टेबल कैलाश चंद स्वामी ने बताया कि मंगलवार देर रात 12 बजे परमानंद (33) रजत पथ, मानसरोवर निवासी अपने भाई गंगाराम (45) के साथ वैशाली नगर के नर्सरी सर्कल पर जूतों की दुकान से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किरण पथ स्थित अमर जैन हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार का ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनो भाई गंभीर रुप से घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को घायल अवस्था में जयपुरिया अस्पताल भिजवाया। जहा पर चिकित्सकों ने परमानंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल गंगाराम को भर्ती कर लिया। अमर जैन अस्पताल के बाहर मौजूद राहगीरों ने टैक्सी चालक रोहिताश भरतपुर निवासी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular