Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentStree 2 Release Date : फिल्म 'स्त्री 2' की रिलीज डेट आई...

Stree 2 Release Date : फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट आई सामने,इन फिल्मों के साथ होगी टक्कर

मुंबई, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगा.मेकर्स ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की,बता दें कि फिल्म पहले 31 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे अब 2 सप्ताह पहले 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.

सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

निर्माता दिनेश विजन की निर्माण कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक खाते पर फिल्म की नई रिलीज तारीख साझा की और लिखा ‘ इस स्वतंत्रता दिवस पर आ रही है स्त्री फिर से! ‘स्त्री2’ इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में.’

स्त्री 2 मूवी का इन फिल्मों से होगा मुकाबला

फिल्म ‘स्त्री 2’ में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे.फिल्म 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’, जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ को टक्कर देगी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image