Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsMaharashtra में चौंकाने वाला मामला आया सामने, प्रेग्नेंट महिला के पेट में...

Maharashtra में चौंकाने वाला मामला आया सामने, प्रेग्नेंट महिला के पेट में पल रहे बच्चे के पेट में बच्चा, डॉक्टरों ने कही ये बात

बुलढाणा (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में 32 वर्षीय गर्भवती महिला में ‘भ्रूण के अंदर भ्रूण’ पाया गया है. यह एक अत्यंत दुर्लभ स्थिति है जिसमें एक विकृत भ्रूण दूसरे भ्रूण के अंदर स्थित होता है. एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्लभ विसंगति का पता तब चला जब 35 सप्ताह की गर्भवती महिला कुछ दिन पहले नियमित जांच के लिए बुलढाणा जिला महिला अस्पताल आई. अस्पताल में महिला के अल्ट्रासाउंड के दौरान चिकित्सकों को इस स्थिति के बारे में पता चला.

पूरे विश्व में केवल 200 मामले

अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसाद अग्रवाल ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि ‘भ्रूण में भ्रूण’ दुर्लभतम मामला होता है और यह स्थिति 5 लाख में से एक में पाई जाती है. उन्होंने बताया कि अब तक (पूरे विश्व में) ऐसे केवल 200 मामले ही सामने आए हैं और वे भी प्रसव के बाद ही सामने आए. इनमें से भारत में 10-15 मामले पाए गए हैं.

डॉक्टर भी रह गए हैरान

उन्होंने कहा, ”मैंने इस भ्रूण में कुछ असामान्य बात देखी, जो लगभग 35 सप्ताह का है. डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सामान्य रूप से बढ़ रहे एक भ्रूण के पेट में भ्रूण जैसी संरचना देखी. उन्होंने कहा, ”मैं चौंक गया क्योंकि यह सामान्य नहीं है. यह ‘भ्रूण में भ्रूण’ की स्थिति है जो दुनिया के सबसे दुर्लभ मामलों में से एक है. हमने किसी और चिकित्सक की राय मांगी और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्रुति थोरात ने भी इस स्थिति की पुष्टि की.”

बता दें कि अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि महिला को सुरक्षित प्रसव और आगे की प्रक्रिया के लिए छत्रपति संभाजीनगर के एक चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image