Wednesday, June 10, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Sensex 1750 अंक चढ़ा,...

Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Sensex 1750 अंक चढ़ा, निफ्टी, 23,300 के पार, इन स्टॉक्स में रही बंपर फायदा

Stock Market: शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स 1,750 अंक चढ़कर 76,907 पर और निफ्टी 23,300 के पार पहुंचा। अमेरिका द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर शुल्क में छूट से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख बना।

Share Market Update: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक को अपने शुल्क से अस्थायी रूप से छूट देने के फैसले से निवेशकों की धारणा को बल मिला. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,750.37 अंक की बढ़त के साथ 76,907.63 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 539.8 अंक चढ़कर 23,368.35 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर पांच प्रतिशत चढ़े. लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहने वालों में शामिल रहें.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार भी सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. आंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार को शेयर बाजार बंद थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.94 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,519.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इसे भी पढ़ें: ED Raid: प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर ED की छापेमारी, कार्रवाई पर पूर्व मंत्री बोले- ‘मैं न आज डरा हूं, न कल डरूंगा’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image