Saturday, May 2, 2026
HomeLatest NewsKerala : केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, 2 खिड़कियों के...

Kerala : केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, 2 खिड़कियों के टूटे शीशे,यात्रियों में मचा हड़कंप

त्रिशूर (केरल), वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर त्रिशूर रेलवे स्टेशन के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहे 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पत्थर फेंके जिससे इसकी 2 खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं.त्रिशूर रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह लगभग 9.30 बजे तब हुई जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर प्रवेश कर रही थी.उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.वंदे भारत एक्सप्रेस तिरुवनंतपुरम से कासरगोड जा रही थी.

पत्थर फेंकने वाले शख्स को किया गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भारतीय रेलवे अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने कहा,’वह व्यक्ति ज्यादा बात नहीं कर रहा है और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है.वह स्थानीय निवासी नहीं है.उसे पहले भी इलाके में देखा जा चुका है.वह बेतरतीब ढंग से एक स्थान से दूसरे स्थान तक रेलगाड़ियों में चढ़ते देखा गया है.’

अधिकारी ने कहा, ‘हमने उसे खाना और पानी दिया है.हम उसे चिकित्सा जांच के लिए ले जा रहे हैं.इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा जहां हम अनुरोध करेंगे कि उसे मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जाए.’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner