Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद तेजी, जानें...

Stock Market Update: शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद तेजी, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल ?

मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटी. इस दौरान बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला. स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया.

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के बाद तेजी

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 106.13 अंक गिरकर 76,426.83 पर आ गया था. एनएसई निफ्टी 23.9 अंक गिरकर 23,139.20 पर था. हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांकों ने इस गिरावट की भरपाई की और बढ़त के साथ कारोबार करने लगे. बीएसई सेंसेक्स 104.79 अंक बढ़कर 76,655.65 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 64.30 अंक बढ़कर 23,227.40 पर था.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स में करीब आठ फीसदी की गिरावट आई. इसके अलावा आईटीसी होटल, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन भी लाल निशान में थे.

इन कंपनियों के शेयर में तेजी

बजाज फाइनेंस 4.52 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा था. बजाज फिनसर्व में तीन फीसदी से अधिक की तेजी आई. पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और भारती एयरटेल भी लाभ में रहे.

बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.35 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 0.88 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,586.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत गिरकर 76.54 डॉलर प्रति बैरल पर था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular