Sunday, April 26, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Today : बढ़त के साथ खुला बाजार, Sensex 138 अंक...

Share Market Today : बढ़त के साथ खुला बाजार, Sensex 138 अंक उछला, Nifty 22,278 के करीब,जानें किन कंपनियों शेयर में फायदा और नुकसान ?

मुंबई,घरेलू बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही.बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 138.53 अंक चढ़कर 73,243.14 अंक पर पहुंच गया.एनएसई निफ्टी 60.7 अंक की बढ़त के साथ 22,278.55 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में रहा अधिक लाभ

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में रहा नुकसान

एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा.अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.96 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,065.52 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular