Monday, May 25, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessशेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, Nifty में भी...

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, Nifty में भी तगड़ा उछाल, जानें किस वजह से बाजार बना रॉकेट

Stock Market Rally: घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। BSE सेंसेक्स 908 अंक उछलकर 76,317.85 पर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 262 अंक चढ़कर 23,977.70 पर कारोबार करता दिखा।

Stock Market Rally: वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के चलते सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में BSE Sensex और Nifty 50 दोनों मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. 30 शेयरों वाला BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 908.98 अंक उछलकर 76,317.85 अंक पर पहुंच गया. वहीं 50 शेयरों वाला Nifty 50 262.65 अंक की तेजी के साथ 23,977.70 अंक पर कारोबार करता दिखा.

तेजी की क्या रही वजह ?

विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता को लेकर बेहतर होते माहौल और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रू़ड की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 5.58 प्रतिशत टूटकर 97.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो निवेशकों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा और नुकसान

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो और इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखी गई.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे. हालांकि दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे. वहीं अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 4,440.47 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी. जानकारों का कहना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी रहती है और वैश्विक तनाव कम होता है, तो भारतीय शेयर बाजार में आगे भी सकारात्मक रुख देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘मेरी चिंता छोड़ो, श्रीजी का ध्यान करो’, प्रेमानंद महाराज की अपील-‘मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular