Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 595 अंक चढ़ा,...

Stock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, Sensex 595 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,391 पर, इन स्टॉक्स में रहा लाभ

मुंबई। घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 595.42 अंक चढ़कर 77,319.50 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 178.45 अंक की बढ़त के साथ 23,391.65 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार में बुधवार को तेजी रही थी. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,533.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

इस खबर को भी पढ़ें: Saif Ali Khan: एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image