Saturday, May 23, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessIran Israel सीजफायर के ऐलान के बाद शेयर मार्केट का जोश हाई,...

Iran Israel सीजफायर के ऐलान के बाद शेयर मार्केट का जोश हाई, Sensex 930 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,250 के पार, इन शेयरों में फायदा

Stock Market Today: ईरान-इज़राइल सीजफायर की खबर और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में नरमी से मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई. सेंसेक्स 930 अंक चढ़कर 82,827.49 और निफ्टी 278 अंक बढ़कर 25,250.85 पर पहुंच गया.

Share market Update: वैश्विक बाजारों में तेजी और पश्चिम एशिया संघर्ष में संभावित कमी की उम्मीद के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को घेरलू शेयर बाजारों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उछाल आया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 930.7 अंक की बढ़त के साथ 82,827.49 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 278.95 अंक चढ़कर 25,250.85 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा और नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे. एनटीपीसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर को नुकसान हुआ.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,874.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,591.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसे भी पढ़ें: Iran Israel Conflict: सीजफायर के ऐलान के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने किया नया दावा, कहा- ‘इज़राइल और ईरान एक साथ मेरे पास आए थे…’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular