Saturday, May 23, 2026
HomeLatest NewsIran Israel Ceasefire: 'इजरायल के साथ संघर्ष विराम शुरू हो गया है',...

Iran Israel Ceasefire: ‘इजरायल के साथ संघर्ष विराम शुरू हो गया है’, ईरान ने सरकारी टेलीविजन के जरिए किया ऐलान

Iran Israel Ceasefire: ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन से जारी युद्ध का अंत हो गया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को इजराइल के साथ संघर्ष विराम की घोषणा की। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।

Iran Israel Ceasefire: ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों से चले आ रहे संघर्ष का आखिरकार अंत हो गया. दोनों देशों के बीच युद्ध विराम पर सहमति बन गई और लागू भी हो गई. दोनों देश जंग समाप्त करने पर सहमत हो गए हैं. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को बताया कि इजराइल के साथ संघर्ष विराम शुरू हो गया है. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अपनी स्क्रीन पर एक ‘ग्राफिक’ के माध्यम से संघर्ष विराम की घोषणा की.

ट्रंप ने किया था संघर्ष विराम का उल्लंघन

इससे पहले ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान किया था. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा-‘सभी को बधाई! इजरायल और ईरान के बीच पूरी तरह से सहमति बन गई है कि 12 घंटों के लिए पूर्ण और संपूर्ण युद्ध विराम होगा, आधिकारिक तौर पर, ईरान युद्ध विराम शुरू करेगा और 12वें घंटे में, इजरायल युद्ध विराम शुरू करेगा और 24वें घंटे में, 12 दिवसीय युद्ध के आधिकारिक अंत को दुनिया द्वारा सलामी दी जाएगी.

युद्ध विराम के बाद ईरान के ताजा हमलों पर बोले ट्रंप

सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान की तरफ से इजरायल पर किए ताजा हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ‘सीजफायर अब प्रभावी है. कृपया इसका उल्लंघन न करें!’

ईरान ने इजरायल पर किया मिसाइल अटैक

युद्ध विराम के ऐलान के बाद भी ईरान ने इजरायल पर दागी कई मिसाइलें. जिसके कारण इजरायल के कई इलाकों में सायरन बजने की खबरें आई. इजरायली सेना ने दावा किया है कि ईराने की तारफ से मिसाइल अटैक होने की वजह से यह सायरन बज रहे हैं. इस मिसाइल अटैक में 6 लोगों की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़ें: Iran Israel सीजफायर के ऐलान के बाद शेयर मार्केट का जोश हाई, Sensex 930 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,250 के पार, इन शेयरों में फायदा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular