Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 484 अंक...

Stock Market Update: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 484 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,004 के स्तर पर, इन कंपनियों के शेयर में तेजी

मुंबई, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 484.98 अंक की गिरावट के साथ 79,001.34 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 143.6 अंक फिसलकर 24,004.60 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में रही गिरावट

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स के शेयर में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

हालांकि टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, मारुति और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेजी आई.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,404.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे .

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image