Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 190 अंक...

Stock Market Update: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 190 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,500 के पार, इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई, विदेशी पूंजी के प्रवाह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 190.47 अंक चढ़कर 81,036.22 अंक पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी 48.1 अंक की बढ़त के साथ 24,505.25 अंक पर रहा.

इन स्टॉक्स में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई.

इन स्टॉक्स में रहा नुकसान

भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा. अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत चढ़कर 73.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,664.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image