Thursday, November 5, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्रीन जोन में खुला...

Stock Market Update: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्रीन जोन में खुला शेयर बाजार, Sensex 325 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,650 पर, इन शेयरों में रही तेजी

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 325 अंक चढ़कर 74,657 पर, जबकि निफ्टी 98 अंक बढ़कर 22,650 पर पहुंचा। पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स और इंफोसिस के शेयरों में तेजी रही, जबकि इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Share Market Today: एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख और बिजली तथा उपयोगिता शेयरों में खरीदारी के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 324.67 अंक या 0.44 प्रतिशत चढ़कर 74,657.25 पर था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 98.45 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 22,650.95 पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस में उल्लेखनीय तेजी रही.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, टाइटन, लार्सन एंड टूब्रो और मारुति सुजुकी इंडिया में गिरावट हुई.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,035.10 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,320.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर एफआईआई को पीछे छोड़ दिया. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल पर था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image