Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, Sensex 226 अंक...

Stock Market Today: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, Sensex 226 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,800 के पार, इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई, बैंकों और वाहन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी आने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 226 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी में 63 अंकों की तेजी रही. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 226.59 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 78,699.07 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 570.67 अंक उछलकर 79,043.15 पर पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 63.20 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 23,813.40 पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में बढ़त

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

दूसरी तरफ, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में जापान के निक्की और चीन के शंघाई कंपोजिट में तेजी रही जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी एवं हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही. यूरोप के अधिकांश बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार गुरुवार को स्थिर रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत बढ़कर 73.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular