Thursday, November 5, 2026
HomeLatest NewsSouth Africa School Bus Accident: दक्षिण अफ्रीका में भीषण हादसा, स्कूल बस...

South Africa School Bus Accident: दक्षिण अफ्रीका में भीषण हादसा, स्कूल बस और ट्रक में भिड़ंत, 13 बच्चों की मौत

South Africa School Bus Accident: दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत में ट्रक और स्कूल मिनी बस की टक्कर में 13 बच्चों की मौत हो गई. हादसा सोमवार सुबह जोहान्सबर्ग में हुआ, जब बस छात्रों को स्कूल ले जा रही थी. 11 बच्चों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

South Africa School Bus Accident: दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ट्रक और स्कूल मिनी बस की टक्कर में कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सोमवार को सुबह करीब 7 बजे हुआ जब बस जोहान्सबर्ग में प्राथमिक और उच्च विद्यालयों के छात्रों को ले जा रही थी. इस भीषण हादसे में 11 बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया ?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चों को ले जा रही मिनी बस ओवरटेक का प्रयास कर रही थी तभी वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और ट्रक चालक से पूछताछ की जाएगी. गौतेंग आपातकालीन सेवा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में बस चालक भी शामिल है.

हादसे पर राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने जताया दुख

राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने हादसे में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की मदद का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे देश की सबसे अनमोल संपत्ति हैं और हमें शिक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Rajasthan में निजी बस ऑपरेटर्स ने इस दिन किया चक्काजाम हड़ताल का ऐलान, केंद्र और राज्य की परिवहन नीतियों का विरोध

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image