Yeh Prem Mol Liya: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. उनकी आगामी फिल्म का नाम ‘यह प्रेम मो लिया’ है, जिसमें आयुष्मान खुराना और शारवरी लीड रोल में नजर आएंगे. यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
12 साल बाद साथ काम कर रहे हिमेश रेशमिया और सूरज बड़जात्या
इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शन और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं. खास बात यह है कि करीब 12 साल बाद सूरज बड़जात्या और हिमेश रेशमिया एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने प्रेम रतन धन पायो में साथ काम किया था, जिसका संगीत बेहद लोकप्रिय रहा था। ऐसे में इस फिल्म के म्यूजिक से भी काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।
नई जोड़ी, नई केमिस्ट्री
यह पहली बार होगा जब आयुष्मान खुराना और शारवरी वाघ एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. दोनों कलाकार अपनी अलग-अलग स्टाइल और अभिनय के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनकी जोड़ी को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है.
आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी नजर
आयुष्मान खुराना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में ‘उड़ता तीर’ और ‘पति पत्नी और वो 2’ शामिल हैं. वहीं शरवरी वाघ Imtiaz Ali की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जिसमें वह Alia Bhatt के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.
38 साल के करियर की 8वीं फिल्म
‘यह प्रेम मो लिया’ सूरज बड़जात्या के 38 साल के फिल्मी करियर की 8वीं डायरेक्टोरियल फिल्म होगी. इससे पहले उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म Uunchai थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. कुल मिलाकर, पारिवारिक मूल्यों, रोमांस और शानदार संगीत के साथ यह फिल्म 2026 की बड़ी रिलीज में से एक साबित हो सकती है.



