Virat Kohli-Anushka Sharma visit Premanand Maharaj Ashram: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोमवार को वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर आशीर्वाद लिया और उनके प्रवचन सुने. यह पिछले 5 महीनों में उनकी तीसरी वृंदावन यात्रा है, जो उनके बढ़ते आध्यात्मिक झुकाव को साफ तौर पर दर्शाती है. दोनों ने बेहद सादगी के साथ आश्रम में समय बिताया और भक्ति भाव में लीन नजर आए.
Kohli Anushka visited premanand Maharaj ji ❤️ https://t.co/zCbPrqyHhM pic.twitter.com/k0nqtCGHyK
— Prxtham.Edits18 (@Prxtham_Edits18) April 20, 2026
आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच विराट और अनुष्का रविवार देर शाम वृंदावन पहुंचे थे और होटल रेडिसन में ठहरे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे वे केलीकुंज स्थित आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने करीब ढाई घंटे बिताए। इसके बाद दोनों वराह घाट स्थित संत हित गौरांगी शरण महाराज के आश्रम पहुंचे और वहां दर्शन किए और करीब 11 बजे रवाना हो गए.
सादगी ने जीता फैंस का दिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों का शांत और सरल अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बिना किसी दिखावे के, श्रद्धा के साथ प्रवचन सुनते और आशीर्वाद लेते हुए उनकी झलक ने फैंस को भावुक कर दिया है।
Virat Kohli and Anushka Sharma arrived in Vrindavan to seek blessings from Premanand Maharaj. 🙏✨
— Faruk🐦 (@uf2151593) April 20, 2026
A calm and spiritual visit, showing their faith and connection beyond the spotlight.#ViratKohli #AnushkaSharma #Vrindavan pic.twitter.com/g30hg7ukUx
कई बार वृंदावन क्यों आ चुके विराट-अनुष्का
यह पहली बार नहीं है जब यह कपल प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचा हो. पिछले कुछ महीनों में उनकी यह तीसरी यात्रा है. इतना ही नहीं, वे कई बार अपने बच्चों के साथ भी यहां आ चुके हैं, जो उनके गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म का ऐलान, लीड रोल में नजर आएंगे आयुष्मान-शरवरी, इस दिन रिलीज होगी मूवी



