Monday, August 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentसोनम वांगचुक ने आमिर खान पर कसा तंज, बोले- ‘गजनी’ के किरदार...

सोनम वांगचुक ने आमिर खान पर कसा तंज, बोले- ‘गजनी’ के किरदार में इतने डूबे कि हमारी मुलाकात भूल गए

3 इडियट्स’ के फुंसुक वांगडू किरदार को लेकर आमिर खान और सोनम वांगचुक के बीच विवाद फिर चर्चा में है। आमिर खान ने दावा किया था कि फिल्म बनने से पहले वे सोनम वांगचुक को जानते तक नहीं थे। अब वांगचुक ने आमिर के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि शायद वे ‘गजनी’ के किरदार में इतने डूबे थे कि मुलाकात भूल गए। इस बीच दोनों की मुलाकात का पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक और आमिर खान के बीच ‘3 इडियट्स’ के फुंसुक वांगडू किरदार को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। आमिर खान ने हाल ही में दावा किया था कि फिल्म बनने से पहले वे सोनम वांगचुक को जानते तक नहीं थे और फिल्म का किरदार भी उनसे प्रेरित नहीं था। अब वांगचुक ने आमिर के इस दावे पर तंज कसा है।प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में सोनम वांगचुक ने कहा कि आमिर का यह कहना कि दोनों कभी नहीं मिले, उन्हें हैरान करता है। उन्होंने बताया कि उनके पास ऐसी मुलाकात के वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें आमिर उनकी स्पीच सुनते नजर आ रहे हैं।

वांगचुक ने मजाकिया अंदाज में कहा, चूंकि वे गजनी के रूप में थे, शायद उनकी कुछ समय के लिए याददाश्त चली गई होगी। उन्हें वो 15 मिनट बाद सब भूल गए होंगे।उन्होंने आगे कहा कि आमिर अपने किरदारों में बहुत गहराई से उतरने के लिए जाने जाते हैं। शायद उस वक्त वे ‘गजनी’ के किरदार में इतने डूबे हुए थे कि उन्हें यह याद नहीं रहा कि वे उस अवॉर्ड समारोह में मौजूद थे, जहां वांगचुक को सम्मान दिया गया था।

‘3 इडियट्स’ के किरदार पर क्या बोले वांगचुक?

सोनम वांगचुक ने यह भी कहा कि जरूरी नहीं कि ‘3 इडियट्स’ का फुंसुक वांगडू पूरी तरह उनकी जिंदगी पर आधारित हो। हालांकि, उन्हें लगता है कि आमिर से हुई बातचीत और उनके विचारों का फिल्म के किरदार पर कुछ प्रभाव पड़ा हो सकता है।उनके मुताबिक, संभव है कि आमिर ने उनसे बातचीत के दौरान कुछ बातें सुनी हों और बाद में उन्हें फिल्म की कहानी या किरदार में शामिल किया हो। इस बारे में शायद फिल्म के लेखक और निर्देशक को भी जानकारी न रही हो।वांगचुक ने कहा कि अगर आमिर आज कहते हैं कि किरदार उन पर आधारित नहीं था, तो इससे उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

क्या था आमिर खान का दावा?

दरअसल, आमिर खान ने ‘3 इडियट्स’ और सोनम वांगचुक के कनेक्शन को लेकर कहा था कि जब फिल्म बन रही थी, तब वे वांगचुक को जानते तक नहीं थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि न तो वे, न निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही फिल्म के लेखक सोनम वांगचुक से परिचित थेआमिर ने यह भी कहा था कि सोनम वांगचुक खुद भी कह चुके हैं कि ‘3 इडियट्स’ का किरदार उन पर आधारित नहीं है।साथ ही उन्होंने वांगचुक के आंदोलन और अनशन को लेकर चिंता जताते हुए उनकी सेहत के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

आमिर के बयान के बाद वायरल हुए पुराने वीडियो

आमिर के बयान के बाद सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक और आमिर खान की पुरानी मुलाकातों से जुड़े वीडियो वायरल होने लगे।एक वीडियो में वांगचुक दावा करते नजर आए कि वे 2008 में आमिर खान से मिले थे। वहीं दूसरे वीडियो में वांगचुक एक अवॉर्ड लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और दर्शकों में बैठे आमिर खान उनकी स्पीच सुन रहे हैं।खास बात यह है कि इस वीडियो में आमिर ‘गजनी’ वाले लुक में नजर आ रहे हैं। यही वीडियो अब दोनों के बीच हुई कथित मुलाकात को लेकर चर्चा का सबसे बड़ा आधार बन गया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image