Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsShopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच...

Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, लश्कर ए तैयबा के 3 आतंकी ढेर

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के केल्लर इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 3 आतंकवादी ढेर हो गए।

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी मारे गए हैं. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद केल्लर के जंगलों में व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था.

तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने की गोलीबारी

जैसे ही पुलिस और सेना की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. गोलीबारी के दौरान लश्कर के 3 आतंकवादी मारे गए, हालांकि आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है.

सेना की तरफ से दी गई ये जानकारी

भारतीय सेना की तरफ से बताया गया कि आज आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की और भीषण गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप 3 कट्टर आतंकवादी मारे गए। अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें: CBSE 12th Board Result Out: सीबीएसई 12वीं के नतीजों में बेटियों ने मारी बाजी, परीक्षा में 91.64 फीसदी लड़कियां और 85.70 प्रतिशत लड़के पास

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular