Friday, July 31, 2026
HomeLatest Newsशहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा ? जानें फैसले के पीछे...

शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से दिया इस्तीफा ? जानें फैसले के पीछे क्या है वजह

Shehzad Poonawalla Resigns: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से कथित इस्तीफे की खबरों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। एक्स प्रोफाइल से भाजपा का नाम हटाने के बाद अटकलें तेज हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Shehzad Poonawalla Resigns: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से कथित इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनावाला ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और इसके पीछे निजी कारण बताए हैं. हालांकि, भाजपा की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है.

एक्स प्रोफाइल में किया बदलाव

इस्तीफे की अटकलों के बीच शहजाद पूनावाला ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) प्रोफाइल के बायो में बदलाव किया है. उन्होंने अपने प्रोफाइल से भाजपा का उल्लेख हटा दिया है. हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवनभर का समर्थक बताया है. बताया जा रहा है कि यह बदलाव उन्होंने गुरुवार को किया, लेकिन इसके पीछे की वजह सार्वजनिक नहीं की.

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल

शहजाद पूनावाला वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. कांग्रेस से अलग होते समय उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को “दिखावा” करार दिया था. भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया और वे टीवी बहसों तथा सार्वजनिक मंचों पर पार्टी का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे.

पॉडकास्ट में राजनीति छोड़ने के दिए थे संकेत

हाल ही में एक पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला ने सक्रिय राजनीति को लेकर अपने विचार साझा किए थे. उन्होंने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने पर गंभीरता से विचार किया था. पूनावाला ने कहा, ‘मैंने 2024 को अपना आखिरी चुनाव मान लिया था. सक्रिय राजनीति में मुझे 18-19 साल हो गए हैं. मैंने 2006 में एनएसयूआई जॉइन की थी. मेरी उम्र कम है, लेकिन राजनीति में काफी समय हो गया है.उन्होंने इस पॉडकास्ट के कुछ अंश स्वयं भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे.

ये भी पढ़ें: 20 अगस्त से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image