Friday, July 31, 2026
HomeLatest News20 अगस्त से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र, राज्यपाल ने...

20 अगस्त से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

Rajasthan Assembly Monsoon Session 2026: राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से सुबह 11 बजे शुरू होगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत अधिसूचना जारी की है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि सत्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Rajasthan Assembly Monsoon Session 2026 : राजस्थान विधानसभा का मॉनसू सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी है.

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा का यह सत्र 20 अगस्त (गुरुवार) को सुबह 11 बजे शुरू होगा. उन्होंने बताया कि सत्र के आयोजन को लेकर विधानसभा सचिवालय ने सभी आवश्यक प्रशासनिक और संचालन संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित की जा सके.

विधानसभा सत्र के दौरान सरकार विभिन्न विधायी और वित्तीय कार्यों के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकती है. साथ ही विपक्ष को भी सरकार से विभिन्न विषयों पर जवाब मांगने का अवसर मिलेगा. देवनानी ने कहा कि सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही विधानसभा के नियमों और संसदीय परंपराओं के अनुरूप संचालित की जाएगी. इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स: सीमा ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज, निधि रानी पदक से चूकीं


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image