CWG 2026: भारत की सीमा कालीरमन ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. वहीं भारत की दूसरी एथलीट निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं और पदक जीतने से चूक गईं. सीमा ने अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर का थ्रो किया, जो प्रतियोगिता में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. इसी प्रयास के दम पर उन्होंने तीसरा स्थान हासिल कर भारत के लिए एक और पदक सुनिश्चित किया. हालांकि, सीमा अपने 59.73 मीटर के व्यक्तिगत और सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से पीछे रहीं, लेकिन उनका यह प्रदर्शन कांस्य पदक जीतने के लिए पर्याप्त साबित हुआ।
निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं
भारत की निधि रानी ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 57.10 मीटर की दूरी तय की और चौथे स्थान पर रहीं. वह पदक से मामूली अंतर से चूक गईं. निधि का व्यक्तिगत और सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58.82 मीटर है, लेकिन वह प्रतियोगिता में उस स्तर तक नहीं पहुंच सकीं.
Congratulations to NCOE Patiala athlete Seema on winning the Bronze Medal in the Women's Discus Throw event at the Commonwealth Games.#Cheer4Bharat #CWG2026 pic.twitter.com/xVuj31sEmu
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 30, 2026
समंथा हॉल ने गोल्ड मेडल
जमैका की समंथा हॉल ने अपने पांचवें प्रयास में 61.66 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर की दूरी के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. सीमा के ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत ने एथलेटिक्स में अपना पदक अभियान मजबूत करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में एक और सफलता हासिल की.
ये भी पढ़ें: ‘पेपर लीक माफियाओं को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा’,एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर पीएम मोदी का संदेश



