Friday, July 31, 2026
HomeIndia'पेपर लीक माफियाओं को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा',एंटी पेपर लीक...

‘पेपर लीक माफियाओं को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा’,एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर पीएम मोदी का संदेश

एंटी पेपर लीक बिल संसद से पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक माफियाओं को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली के लिए प्रतिबद्ध है।

PM Modi Statement On Anti Paper Leak Bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक माफियाओं और गिरोहों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.’ उन्होंने कहा कि इस समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए केंद्र और राज्यों, दोनों स्तरों पर शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार आवश्यक हो गया है.

संसद द्वारा एंटी पेपर लीक कानून में संशोधन संबंधी विधेयक पारित होने के कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री ने गुरुवार देर शाम इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में यह बात कही. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘केंद्र और कई राज्य पिछले कई वर्षों से प्रश्नपत्र लीक की समस्या का सामना कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि इस समस्या ने विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है. इसलिए इस समस्या से निपटने के लिए शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव करना जरूरी हो गया है.’

शिक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े बदलाव

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार इस समस्या से निपटने के लिए शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि संसद से पारित नया कानून इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने दोहराया कि ‘बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रश्नपत्र लीक गिरोहों, माफियाओं और इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.’

प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार ने पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें विशेष कार्य बल (टास्क फोर्स) का गठन, फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना,परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने तथा अनियमितताओं को रोकने के लिए राज्यों से सुझाव लिए जा रहे हैं.

‘छात्रों को समान और निष्पक्ष अवसर के लिए सरकार प्रतिबद्ध’

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि सभी छात्रों को समान और निष्पक्ष अवसर मिलें. उन्होंने अपने संदेश के अंत में कहा, ‘प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को बेरोकटोक जारी नहीं रहने दिया जाएगा. इस समस्या के खिलाफ हमारा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा.’

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले-‘आप Gen-Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते’, मोदी और शाह पर साधा निशाना


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image