Friday, July 31, 2026
HomeLatest Newsराहुल गांधी बोले-'आप Gen-Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते', मोदी और...

राहुल गांधी बोले-‘आप Gen-Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते’, मोदी और शाह पर साधा निशाना

Rahul Gandhi On PM Modi & Amit Shah: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि Gen-Z को धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता और छात्र आंदोलन पर कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा।

Rahul Gandhi On PM Modi & Amit Shah: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों नेता भारत का अतीत हैं और उन्हें भारत के भविष्य यानी युवाओं के साथ अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहना चाहिए.

राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ” पीएम मोदी और अमित शाह आप Gen-Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते.’ उन्होंने आगे आरोप लगाया, ‘पहले आपने उनकी हड्डियां तुड़वाईं. अब आप उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद करवा रहे हैं.’

राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए अपनी पोस्ट में कहा कि आप दोनों भारत का अतीत हैं. भारत के भविष्य के साथ आप कैसा व्यवहार करते हैं, इसको लेकर जरा संभलकर रहिए.’

अमित शाह का मांगा था इस्तीफा

राहुल गांधी हाल के दिनों में 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साध रहे हैं. इससे पहले बुधवार को उन्होंने आरोप लगाया था कि विद्यार्थियों के साथ हुई कथित “बर्बरता” के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं और उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति से कराने की भी मांग की थी.

ये भी पढ़ें: दर्जी के बेटे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बढ़ाया भारत का मान, लवप्रीत सिंह ने सिल्वर जीत बनाया ये रिकॉर्ड


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image