Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update : हफ्ते के पहले दिन गिरावट के साथ खुला...

Stock Market Update : हफ्ते के पहले दिन गिरावट के साथ खुला बाजार,सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट,जानें ताजा अपडेट

मुंबई, विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई बाजारों से कमजोर रुझान के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई. बीएसई 30 शेयर वाला सूचकांक Sensex 462.33 अंक गिरकर 72,202.14 अंक पर पहुंच गया. एनएसई Nifty 125.8 अंक फिसलकर 21,929.40 पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई।

सनफार्मा के शेयर में तेजी

सूचकांक में सूचीबद्ध कंपनियों में से केवल सन फार्मा के शेयर में तेजी आई.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा.अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,117.50 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image