Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSaif Ali Khan Attacked: सैफ अली पर चाकू से वार करने वाले...

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली पर चाकू से वार करने वाले की पहली तस्वीर आई सामने, CCTV में भागते हुए कैद, प्रारंभिक जांच में पुलिस का बड़ा खुलासा

मुंबई। शहर के बांद्रा इलाके में अभिनेता सैफ अली खान पर बीती रात उनके घर के अंदर चाकू से हमला करने वाले अज्ञात घुसपैठिए की CCTV फुटेज पुलिस को मिल गई है और घटना की जांच के लिए 10 टीम गठित की गई हैं.

घर में चुपचाप घुसा था शख्स

पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि घुसपैठिए ने सतगुरु शरण नामक इमारत में 12वीं मंजिल पर स्थित अभिनेता के फ्लैट में जबरदस्ती प्रवेश नहीं किया, बल्कि संभवत: रात में किसी समय वह चुपचाप घर में घुसा था. अधिकारियों ने कहा कि रात करीब 2.30 बजे हुई इस घटना के बाद हमलावर ने भागने के लिए सीढ़ियों का सहारा लिया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि उसकी CCTV फुटेज छठी मंजिल की मिली है.

घरेलू सहायिका से भी की थी हाथापाई

शुरू में घटना को लेकर शोर मचाने वाली खान की घरेलू सहायिका को हाथापाई के दौरान चाकू से मामूली चोट लग गई. बाद में, वह हत्या के कथित प्रयास और अवैध घुसपैठ की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची. हालांकि, पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट से संबंधित धाराओं की पुष्टि नहीं की.

अभिनेता की हालत खतरे से बाहर

अभिनेता के प्रतिनिधियों ने एक मीडिया बयान में कहा कि यह चोरी का प्रयास था. बता दें कि लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, खान की पीठ में फंसे चाकू को निकालने के लिए सर्जरी की गई और अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं.

इस खबर को भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attacked: अभिनेता सैफ अली खान की हुई सर्जरी, डॉक्टर ने बताया अब कैसी है हालत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image