Tuesday, November 17, 2026
HomeLatest NewsRUHS Recruitment 2024 : मेडिकल ऑफिसर के 1200 से ज्यादा पदों पर...

RUHS Recruitment 2024 : मेडिकल ऑफिसर के 1200 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी, जानें डिटेल्स

मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ( RUHS) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1220 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी.इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

RUHS Recruitment 2024: आवेदन करने की अंतिम तिथि

RUHS की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2024 तय की गई है. इस तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. जो भी कैंडिडेट आवेदन करना चाहते हैं. इस डेट से पहले जरूर आवेदन कर दें.

RUHS Recruitment 2024: आयु सीमा

RUHS की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 22 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

RUHS Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

RUHS की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों को 5000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं राज्य के SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा.

RUHS Medical Officer Recruitment 2024 Notification

इस खबर को भी पढ़ें : जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image