Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRobert Vadra Case: हरियाणा लैंड डील मामले में तीसरे दिन ED के...

Robert Vadra Case: हरियाणा लैंड डील मामले में तीसरे दिन ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, बोले-‘यह सरकार का प्रचार करने का तरीका है’

Robert Vadra 2008 की हरियाणा लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीसरे दिन भी ईडी के सामने पेश हुए। अब तक 10 घंटे से अधिक पूछताछ हो चुकी है।

Robert Vadra Case: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा 2008 के हरियाणा भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए. वाड्रा अपनी पत्नी एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ सुबह 11 बजे के बाद मध्य दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे।

2 दिनों में 10 घंटे से अधिक पूछताछ

अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत वाड्रा से पिछले 2 दिनों में 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया गुरुवार को भी जारी रहेगी. वाड्रा के खिलाफ यह जांच हरियाणा के मानेसर-शिकोहपुर (अब गुरुग्राम में सेक्टर 83) में एक भूमि सौदे से जुड़ी है

मैं सभी सवालों के जवाब दे चुका हूं: वाड्रा

ED कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “मैं सभी सवालों के जवाब दे चुका हूं. 2019 में भी यही सवाल पूछे गए थे. कोई नई बात नहीं है. यह सरकार का प्रचार करने का तरीका है, दुरुपयोग हो रहा है.”

किस मामले में चल रही जांच?

बता दें कि यह जांच फरवरी 2008 में हुए एक भूमि सौदे से संबंधित है, जिसमें वाड्रा से जुड़ी एक कंपनी, ‘स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड’ ने गुरुग्राम के शिकोहपुर में ‘ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज’ नामक कंपनी से 7.5 करोड़ रुपये की कीमत पर 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी. वाड्रा इस कंपनी में पहले निदेशक थे. उस समय हरियाणा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular