Friday, June 12, 2026
HomeLatest News98 साल की उम्र में विख्यात ‘मांड’ गायिका गवरी देवी का निधन,...

98 साल की उम्र में विख्यात ‘मांड’ गायिका गवरी देवी का निधन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक जताया

Gavri Devi Death News : जयपुर। राजस्थान की सुप्रसिद्ध लोक गायिका और ‘मांड’ गायकी को देशभर में नई पहचान दिलाने वाली गवरी देवी का बृहस्पतिवार शाम निधन हो गया। 98 वर्षीय गवरी देवी ने पाली स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से लोक संगीत जगत और कला प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोक गायिका के निधन पर शोक जताते हुए इसे राज्य की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। प्राप्त सूचना के अनुसार गवरी देवी (98) का निधन उनके पाली स्थित निवास में हुआ। गवरी देवी पिछले कई दशकों से ‘मांड’ गायन में सक्रिय थीं और उन्होंने देशभर में अपने गायन से लोगों का मन मोहा।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पाली की सुप्रसिद्ध ‘मांड’ गायिका गवरी देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना लोक संगीत जगत एवं राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, ‘‘अपनी मधुर स्वर साधना और लोकगीतों के माध्यम से उन्होंने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति को नयी पहचान दी। लोककला के संरक्षण और संवर्धन में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी सुरमयी विरासत आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।’’

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ‘मांड’ गायकी को दुनिया में लोकप्रिय बनाने में अहम योगदान देने वाली सुप्रसिद्ध गायिका गवरी देवी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।\ उन्होंने कहा कि गवरी देवी ने कई दशकों तक ‘मांड’ गायन किया तथा इस शैली में लोककला का पर्याय बनीं। उनके निधन से राजस्थान के कला एवं संस्कृति क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image