Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessक्या UPI पर लगेगा चार्ज ? RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जवाब...

क्या UPI पर लगेगा चार्ज ? RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जवाब में कही ये बात

RBI On UPI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि UPI लेनदेन पर किसी तरह का शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने बताया कि यूपीआई ट्रांजैक्शन तेजी से बढ़े हैं और इस पर चार्ज लगाने की बात पूरी तरह निराधार है।

Sanjay Malhotra On UPI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने बुधवार को कहा कि UPI लेनदेन पर शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. गवर्नर ने साथ ही बताया कि केंद्रीय बैंक एक प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिसके तहत वित्तीय संस्थानों को मासिक किस्त भुगतान में चूक की स्थिति में ऋण लेकर खरीदे गए मोबाइल फोन को डिजिटल तरीके से ‘लॉक’ करने की अनुमति मिल पाएगी.

‘UPI लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा’

UPI लेनदेन पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव होने के सवाल पर मल्होत्रा ​​ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. यूपीआई लेनदेन में काफी वृद्धि हो गई है. उन्होंने मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ क्या यूपीआई पर शुल्क लगेगा? हमारे समक्ष ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.’ ऋण पर खरीदे गए फोन को डिजिटल तरीके से ‘लॉक’ करने के बारे में गवर्नर ने कहा कि मामला विचाराधीन है.

‘फोन को डिजिटल तरीके से लॉक करने को लेकर कही ये बात’

RBI के डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव ने कहा कि फोन को डिजिटल तरीके से ‘लॉक’ करने के फायदे व नुकसान दोनों पर गौर किया जा रहा है. राव ने कहा, ‘जैसा कि गवर्नर ने बताया कि डिजिटल तरीके से फोन को ‘लॉक’ करने का मामला विचाराधीन है. ग्राहकों के अधिकारों व जरूरतों, निजी सूचना की गोपनीयता एवं कर्ज देने वालों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाने के मामले में दोनों पक्षों के फायदे व नुकसान हैं. इसलिए हम इस मुद्दे पर गौर कर रहे हैं और बाद में इस पर कोई निर्णय लेंगे.’

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट पर कही ये बात

नीतिगत दरों में कटौती पर गवर्नर ने कहा कि मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जिससे मौद्रिक नीति में ढील की गुंजाइश बनी है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक किसी स्तर को लक्षित नहीं करता, बल्कि केवल अनावश्यक अस्थिरता को रोकने का प्रयास करता है. मल्होत्रा ​​ने भरोसा जताया कि मूल्य स्थिरता के साथ उच्च सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर जारी रहेगी और निजी पूंजीगत व्यय में भी वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि RBI ने 2025-26 की पहली छमाही में अच्छी आर्थिक गतिविधियों के दम पर चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘चुनौतियों के बावजूद RSS मजबूती से खड़ा है’ आरएसएस के शताब्दी समारोह में PM Modi बोले- ये ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विचार में विश्वास करता है

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image