Saturday, June 20, 2026
HomeRajasthanRAS में टॉपर रहे गोल्ड मेडलिस्ट रिजल्ट ओरिएंटेड अफसर विभु कौशिक को...

RAS में टॉपर रहे गोल्ड मेडलिस्ट रिजल्ट ओरिएंटेड अफसर विभु कौशिक को मिली अहम जिम्मेदारी

सीनियर आरएएस विभु कौशिक बने स्वास्थ्य मंत्री खींवसर के विशेष सहायक

Rajasthan RAS Transfer: राजस्थान सरकार ने हाल ही में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चर्चित आरएएस अधिकारी विभु कौशिक को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री Gajendra Singh Khimsar का विशेष सहायक (SA) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद एक बार फिर विभु कौशिक चर्चा में आ गए हैं। राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में उनकी नई जिम्मेदारी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पढाई के दौरान गोल्ड मेडलिस्ट रहे विभु कौशिक राजस्थान प्रशासनिक सेवा के उन अधिकारियों में शामिल हैं जो अपनी निष्पक्ष और ईमानदार कार्यशैली, कर्मठता, बेहतरीन निर्णय क्षमता और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर समय समय पर सुर्खियों में रहे हैं। इससे पहले वे राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (RMCL) में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान कई प्रशासनिक मुद्दों और विभागीय मामलों को लेकर उनका नाम चर्चा में रहा था।

सूत्रों के अनुसार विभु कौशिक को स्वास्थ्य मंत्री के विशेष सहायक की जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी गई है जब राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दे रही है। विशेष सहायक के रूप में वे मंत्री कार्यालय और विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने, योजनाओं की निगरानी करने तथा प्रशासनिक कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे। विभु कौशिक मजबूत प्रशासनिक पकड़ रखने वाले अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी माने जाते हैं। डाउन टू अर्थ और रिजल्ट ओरिएंटेड अधिकारी के तौर पर विभु कौशिक की पहचान है। जयपुर जिला प्रशासन में एसडीओ जयपुर, एसडीओ आमेर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में उप निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग में सहायक निदेशक, नगर निगम जयपुर के आयुक्त जैसे कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर काम करने का अनुभव है। इसके अलावा पूर्व में भी राज्य और केन्द्र सरकार के प्रमुख मंत्रियों के साथ रहते हुए अपनी क्षमताओं को साबित कर चुके हैं।

विभु कौशिक का नाम पिछले कुछ वर्षों में कई प्रशासनिक मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। उनकी कार्यशैली को लेकर समर्थक उन्हें स्पष्ट और निर्णायक अधिकारी मानते हैं, जबकि कुछ मामलों में उनके फैसलों पर सवाल भी उठे। यही कारण है कि वे राजस्थान के चर्चित आरएएस अधिकारियों में गिने जाते हैं।

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं और विभागीय कार्यों को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और ऐसे में विभु कौशिक की नियुक्ति पर सभी की नजरें रहेंगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नई भूमिका में वे स्वास्थ्य विभाग के कामकाज को किस तरह गति देते हैं और मंत्री कार्यालय के साथ मिलकर किस प्रकार परिणाम देते हैं।

राजस्थान की नौकरशाही में यह नियुक्ति फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है और प्रशासनिक हलकों में इसके दूरगामी प्रभावों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। विभु कौशिक चाहे सरकार कोई भी रही हो हमेश अपनी कार्यशैली के चलते उनकी गुड बुक में रहे हैं। सूत्रों के अनुसार खुद चिकित्सा विभाग के मुखिया भी लंबे समय से विभु कौशिक को अपने विभाग में इस पद के लिए लाने के इच्छुक थे ताकि विभाग के काम को गति मिल सके और आखिरकार राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image