Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainment'Dhurandar 2' बॉक्स ऑफिस पर काटेगी गदर, फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा...

‘Dhurandar 2’ बॉक्स ऑफिस पर काटेगी गदर, फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा, वजह भी बताई

Ram Gopal Varma On Dhurandar 2: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर साबित होगी।

Ram Gopal Varma On Dhurandar 2: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने फिल्म धुरंधर 2 को लेकर बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित मार्च में रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ ‘सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मल्टी स्टारर मूवी साबित होगी.

पिछले महीने दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने शीर्ष भूमिका निभाई थी और इसकी कहानी कंधार विमान अपहरण कांड, 2001 के संसद हमले और 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल सहित अन्य ने भी अहम भूमिका निभाई है.

राम गोपाल वर्मा ने दावे के पीछे बताई ये वजह

‘धुरंधर’ फिल्म की प्रशंसा करने वाले राम गोपाल वर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा-‘धुरंधर 2’ सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म होगी, क्योंकि फिल्म के पहले भाग में हर किरदार ने दर्शकों के मन में बहुत बड़ी जगह बना ली है.’

धुरंधर ने 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की

राम गोपाल वर्मा ने कहा, ‘पहले भाग (धुरंधर) में किरदार छोटे या बड़े हो सकते थे, लेकिन अब वे सभी बड़े सुपरस्टार बन गए हैं और इसलिए ‘धुरंधर 2’ अब तक की ‘सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर’ फिल्म होगी.’ बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्ड वाइड 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. इसका दूसरा भाग 19 मार्च को रिलीज होगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan में कांग्रेस ने SIR को लेकर BJP के खिलाफ बोला मोर्चा, झुंझुनूं में 1 दिन में 13000 से ज्यादा वोट काटने का दावा, पढ़ें पूरी डिटेल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image