Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentBhool Chuk Maaf Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की...

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ ने मचाया धमाल, 50 करोड़ के पार पहुंचा कमाई का आंकड़ा

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 54.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दिनेश विजान द्वारा निर्मित और करण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक युवक की कहानी है, जो अपनी शादी से पहले 'टाइम लूप' में फंस जाता है और हल्दी वाला दिन बार-बार जीता है।

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: एक जून (भाषा) राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. मेडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है.

भूल चूक माफ की घरेलू कमाई 54.12 करोड़ पहुंची

निर्माताओं द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, ‘भूल चूक माफ’ की कुल घरेलू कमाई 54.12 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी शादी होने वाली है, लेकिन वह एक ‘टाइम लूप’ में फंस जाता है और अपनी शादी से एक दिन पहले यानी अपनी हल्दी वाले दिन को बार-बार जीता है.

फिल्म में वामीका गब्बी भी मुख्य भूमिका में हैं। सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और इश्तियाक़ ख़ान ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं. फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: चिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा! जानें किस सीट से उतरेंगे चुनावी मैदान में

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular