Sunday, October 4, 2026
HomeUser Interest CategoryPoliticsराजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: अभिषेक चौधरी को सबसे ज्यादा वोट, अनिल...

राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: अभिषेक चौधरी को सबसे ज्यादा वोट, अनिल चौपड़ा दूसरे नंबर पर

राजस्थान यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक चौधरी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि अनिल चौपड़ा दूसरे स्थान पर रहे।

राजस्थान यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक चौधरी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि अनिल चौपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। चुनावी प्रक्रिया के दौरान दोनों को प्रमुख दावेदार माना जा रहा था।

उपलब्ध चुनाव परिणामों के मुताबिक, अभिषेक चौधरी को करीब 6.15 लाख वोट, जबकि अनिल चौपड़ा को 5.45 लाख वोट मिले हैं। वोटों के अंतर के आधार पर अभिषेक चौधरी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, हालांकि अंतिम फैसला इंटरव्यू और संगठन की निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।

दोनों नेता विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ चुके
अभिषेक चौधरी और अनिल चौपड़ा दोनों राजस्थान की सक्रिय युवा राजनीति में पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। अभिषेक चौधरी ने 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में झोटवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें भाजपा के कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अनिल चौपड़ा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा के राव राजेंद्र सिंह ने करीबी मुकाबले में हराया था।

अब इंटरव्यू के बाद होगा अंतिम फैसला
राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया में वोटों के बाद इंटरव्यू भी महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए सबसे ज्यादा वोट मिलने के बावजूद अभिषेक चौधरी के नाम पर अंतिम मुहर इंटरव्यू और संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लगेगी। यूथ कांग्रेस के इस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष समेत कई संगठनात्मक पदों के लिए मतदान हुआ था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image