Rajasthan Yamuna Water Project: राजस्थान के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित यमुना जल परियोजना अब मूर्त रूप लेने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ यमुना जल परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया. उन्होंने बताया कि इस दौरान परियोजना को लेकर एमओए (MoA) के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कही ये बात
बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं कि देश के अंदर दशकों से अटकी सभी योजनाओं का काम बहुत गति से हो रहा है. सभी राज्यों के जो जल के विवाद थे वे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसका निराकरण हो रहा है. लगातार नई योजनाएं बन रही हैं. मैं जल शक्ति मंत्री और हरियाणा मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं. राजस्थान में यमुना के पानी की मांग लंबे समय से हो रही थी. जल्द ही MoU होने वाला है.’
#WATCH दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं कि देश के अंदर दशकों से अटकी सभी योजनाओं का काम बहुत गति से हो रहा है। सभी राज्यों के जो जल के विवाद थे वे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसका निराकरण हो रहा है…… https://t.co/kVT9IJuhjZ pic.twitter.com/euIH6UXmUs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
‘लखवार और किशाऊ बांध पर सहमति बनी’
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “हर व्यक्ति तक पानी पहुंचे उसे लेकर लगातार बैठकें हो रही है. लखवार और किशाऊ बांध पर सहमति बनी है. जो पानी आएगा वो राजस्थान दिल्ली और हरियाणा के लोगों को मिलेगा. ये पानी कैसे जाएगा इसे लेकर बैठक हुई है. पिछले दिनों सहमति हुई थी कि बारिश का जो पानी बह कर चला जाता है उस पानी को भी राजस्थान में पहुंचाया जाए. पानी का सदुपयोग हो इसकी व्यवस्था के लिए बैठक थी.
#WATCH दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हर व्यक्ति तक पानी पहुंचे उसे लेकर लगातार बैठकें हो रही है। लखवार और किशाऊ बांध पर सहमति बनी है। जो पानी आएगा वो राजस्थान दिल्ली और हरियाणा के लोगों को मिलेगा। ये पानी कैसे जाएगा इसे लेकर बैठक हुई है। पिछले दिनों सहमति… https://t.co/kVT9IJuhjZ pic.twitter.com/aIS0an8JdM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
पीएम मोदी की मौजूदगी में साइन होगा MoU
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने यमुना जल परियोजना पर हुई बैठक पर कहा, “आज की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री मौजूद रहे. हरियाणा से पानी के लिए 1994 में जो करार हुआ था आज उतना ही पानी पाइपलाइन से राजस्थान तक ले जाने के लिए सहमति बनी है. ये तय हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने MoU होगा. 1994 से MoU होने के बाद भी पानी राजस्थान को नहीं मिल रहा था. हरियाणा पानी देने के लिए तैयार था लेकिन अगर वे कैनाल से पानी लेकर जाएंगे तो पानी कम हो जाता है इसके लिए पाइपलाइन से ले जाने का तय हुआ है. इससे राजस्थान के लोगों को पानी मिलेगा.’
#WATCH दिल्ली: जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने यमुना जल परियोजना पर हुए बैठक पर कहा, "आज की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री मौजूद रहे हैं। हरियाणा से पानी के लिए 1994 में जो करार हुआ था आज उतना ही पानी पाइपलाइन से राजस्थान तक ले जाने के लिए सहमति बनी है।… pic.twitter.com/TGx0cEyrPp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
ये भी पढ़ें: जोधपुर में BJP विधायक ने बनवाया ‘डिजायर मंदिर’, ट्रांसफर अर्जी सीधे भगवान के चरणों में!



