Thursday, August 20, 2026
HomeIndiaराजस्थान में फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर! 9 जिलों में...

राजस्थान में फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर! 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मौसम का मिज़ाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने भरतपुर और जयपुर संभाग समेत 9 जिलों के लिए तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए अपने शहर के मौसम का हाल और तापमान का पूरा अपडेट।

जयपुर: राजस्थान में मानसूनी गतिविधियों को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। राज्य के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने 20 से 23 अगस्त के बीच राज्य के पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी इलाकों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश का अनुमान जताया है।

जयपुर और भरतपुर संभाग में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की मानें तो 20 से 23 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा बीकानेर संभाग के उत्तरी भागों तथा शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनूं, चूरू) में 20 से 22 अगस्त के बीच रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी।

यह खबर भी पढ़े:-भ्रष्टाचार की फाइलें खोलने की चेतावनी, मुख्यमंत्री विजय बोले- मुझे मजबूर न करें

इन 9 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

मौसम केंद्र ने प्रदेश के 9 प्रमुख जिलों और उनके आसपास के इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं:

  • अलवर और भरतपुर
  • धौलपुर और करौली
  • सवाई माधोपुर और दौसा
  • डीग, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़

इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं, जिसको लेकर प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटों का हाल: कहां-कहां बरसे बादल?

बीते 24 घंटों की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान में जहां मौसम ज्यादातर शुष्क रहा, वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

  • प्रतापगढ़: अरनोद इलाके में सबसे ज्यादा 21 मिमी बारिश हुई।
  • बांसवाड़ा: दानपुर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।
  • अन्य जिले: कोटा (5.6 मिमी), डूंगरपुर (4 मिमी), संगरिया (3 मिमी) और चित्तौड़गढ़ में 1 मिमी बारिश हुई।
  • उदयपुर और सिरोही: डबोक (उदयपुर), सिरोही, बारां, झालावाड़, सलूंबर और खैरथल-तिजारा में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

यह खबर भी पढ़े:-कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म, जानें कहां कितना रहा तापमान

बारिश की सुस्ती के कारण राज्य के कुछ जिलों में पारा चढ़ गया है और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।

शहर / स्थानअधिकतम / न्यूनतम तापमान (°C)
श्रीगंगानगर (सबसे गर्म)39.8°C
जैसलमेर36.2°C
चूरू36.2°C
फलोदी36.0°C
बीकानेर35.8°C
पिलानी35.5°C
माउंट आबू (न्यूनतम)23.9°C

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो-तीन दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image