Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश,आने वाले दिनों...

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश,आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट,इन जिलों में हो सकती बारिश

Weather Update: राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में हल्की बारिश हुई.मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में आज व आने वाले एक 2 दिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.

बीते 24 घंटे में इन जिलोंं में हुई बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य के हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर व आसपास के क्षेत्र में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है और ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया है.इस दौरान अधिकतम तापमान कोटा में 39 डिग्री, भीलवाड़ा में 37.4 डिग्री, करौली और जालोर में 37.3 और बाड़मेर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज इन जिलों में हो सकती बारिश

केंद्र के अनुसार,आज गुरुवार को भी उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है.इसके प्रभाव से बीकानेर, कोटा, उदयपुर संभाग में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं 5-6 अप्रैल को भी कुछ भागों में बादल छाए रहने व छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.वहीं आगामी 48 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image