Wednesday, November 4, 2026
Homechunavi halchalLok Sabha Election 2024 : BAP से नहीं बनी बात,बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर...

Lok Sabha Election 2024 : BAP से नहीं बनी बात,बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर कांग्रेस ने अर्जुन बामनिया को बनाया उम्मीदवार

राजस्थान में कांग्रेस ने डूंगरपुर बांसवाड़ा सीट से अर्जुन बामनिया को अपना प्रत्याशी बनाया है.बता दें कि, चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव ने दूसरे चरण का नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आज (4 अप्रैल 2024) है, कांग्रेस ने नामांकन की समय सीमा खत्म होने से ठीक पहले प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया.इससे पहले इस सीट पर भारत आदिवासी पार्टी(BTP)और कांग्रेस के बीच गठबंधन के कयास लगाए जा रहे थे.लेकिन बात नहीं बनी तो कांग्रेस ने अब अर्जुन बामनिया को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है.

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया को डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है.ऐसे में अब इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. भाजपा ने यहां कांग्रेस छोड़ कर गए महेंद्रजीत सिंह मालवीया को उम्मीदवार बनाया है.वहीं भारत आदिवासी पार्टी से चौरासी से विधायक राजकुमार रोत मैदान में हैं.

राजकुमार रोत ने कांग्रेस से सीट छोड़ने का अनुरोध किया था

डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट से बाप प्रत्याशी राजकुमार रोत ने कांग्रेस से अनुरोध किया था कि बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी को समर्थन करते हुए इंडिया गठबंधन में अगर कांग्रेस सीट को छोड़ती है तो यहां के समस्त रहवासी कांग्रेस आलाकमान के आभारी रहेंगे और भाजपा को धूल चटाएंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image