Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: राजस्थान में मॉनसून की सक्रियता जारी, अगले 24 घंटों...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मॉनसून की सक्रियता जारी, अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश

जयपुर, राजस्थान में मॉनसून की सक्रियता से पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों और पश्चिमी भाग के कुछ स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान अलवर, भरतपुर, करौली, सिरोही, झालावाड़, बूंदी, बारां और टोंक जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है.

आगामी 24 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश

जयपुर केंद्र के प्रवक्ता के अनुसार, राज्य में एक-दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. आगामी 24 घंटों के दौरान जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.अधिकारी के अनुसार, 9 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान में और 10 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा की गतिविधियां कम हो जाएंगी.

कहां कितनी बारिश की गई दर्ज

केंद्र के अनुसार, रविवार सुबह 8.30 बजे तक पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश अलवर के कठूमर में 11 सेंटीमीटर व पश्चिमी राजस्थान के पाली के सोजत में 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है.उसके अनुसार, इस दौरान देवली (टोंक) और बहरोड़ में 9 सेंटीमीटर, रूपबास (भरतपुर) और मंडावर (अलवर) में 8 सेमी, कामां (भरतपुर), माउंट आबू (सिरोही), पाटन (बूंदी), मालाखेड़ा (अलवर) और बारां में 7 सेमी बारिश हुई, जबकि कई अन्य स्थानों पर इस अवधि के दौरान 7 सेमी से कम बारिश हुई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image