Tuesday, November 3, 2026
HomeLatest Newsस्कूल बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से गिरकर छात्रा मौत, तबीयत खराब होने...

स्कूल बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से गिरकर छात्रा मौत, तबीयत खराब होने के बाद भी प्रैक्टिकल एग्जाम देने आई थी

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 12वीं कक्षा की छात्रा रमनदीप कौर की स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। 18 वर्षीय रमनदीप एसडी गर्ल्स स्कूल में जीव विज्ञान का प्रैक्टिकल एग्जाम देने आई थी। पुलिस के अनुसार उसकी तबीयत पहले से खराब थी, फिर भी वह परीक्षा देने पहुंची।

Sriganganagar Girl Student Death: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरने से 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय रमनदीप कौर शुक्रवार शाम को SD गर्ल्स स्कूल में एक प्रायोगिक परीक्षा देने आई थी तभी यह घटना हुई।

प्रैक्टिकल एग्जाम देने आई थी छात्रा

कोतवाली के कार्यवाहक थानाधिकारी रामेश्वर लाल बिश्नोई ने बताया कि पुरानी आबादी टावर रोड इलाके की रहने वाली छात्रा स्कूल के भवन की दूसरी मंजिल से गिर गई. अधिकारी ने कहा,’ रमनदीप की तबीयत खराब थी लेकिन वह जीव विज्ञान का प्रैक्टिकल एग्जाम देने स्कूल आई थी. उसकी मां और भाई बाहर उसका इंतजार कर रहे थे. ’

दूसरी मंजिल से गिरकर मौत

उन्होंने बताया कि छात्रा प्रैक्टिकल एग्जाम पूरा करने के बाद लौट रही थी तभी वह दूसरी मंजिल से गिर गई. पुलिस ने बताया कि स्कूल स्टाफ और परिवार के सदस्य उसे स्कूल बस में पास के निजी अस्पताल लेकर गए और बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: PM Modi West Bengal Visit: पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन समेत देगें कई सौगातें, पढ़ें पूरी डिटेल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image