जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के बीच सुबह 10 बजे तक प्रदेश में कुल 20.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआती मतदान के आंकड़ों में खैरथल-तिजारा जिला सबसे आगे रहा। यहां की तिजारा पंचायत समिति में सर्वाधिक 28.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, बालोतरा की गुड़ामालानी में 26.62 प्रतिशत, बीकानेर की रीडी में 26.59 प्रतिशत, खैरथल-तिजारा की किशनगढ़ बास में 26.45 प्रतिशत और चूरू की सिद्धमुख पंचायत समिति में 26.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इन पंचायत समितियों में सबसे कम मतदान
सुबह 10 बजे तक सबसे कम मतदान बारां की मांगरोल और उदयपुर की कल्याणपुर पंचायत समिति में दर्ज किया गया। दोनों जगह 13.94 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके अलावा उदयपुर की ऋषभदेव में 13.95 प्रतिशत, टोंक की पचेवर में 14.47 प्रतिशत और डीग की पहाड़ी में 14.50 प्रतिशत मतदान हुआ।
बालोतरा में कहां कितना मतदान?
बालोतरा जिले की पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक मतदान का आंकड़ा इस प्रकार रहा:
- धोरीमन्ना: 24.83%
- गिड़ा: 21.32%
- गुड़ामालानी: 26.62%
- कल्याणपुर: 23.44%
- समदड़ी: 17.02%
- सिणधरी: 25.37%
बांसवाड़ा और बारां में मतदान का हाल
बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी में 20.49 प्रतिशत, बागीदौरा में 21.06 प्रतिशत, गंगड़तलाई में 21.12 प्रतिशत और नाहरपुरा में 20.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, बारां जिले में अंता में 14.77 प्रतिशत, केलवाड़ा में 19.99 प्रतिशत, किशनगंज में 15.40 प्रतिशत, मांगरोल में 13.94 प्रतिशत, नाहरगढ़ में 16.22 प्रतिशत और शाहबाद में 19.44 प्रतिशत वोटिंग हुई।
बीकानेर के लूणकरणसर में 23.25% मतदान
बीकानेर जिले में लूणकरणसर में 23.25 प्रतिशत, रीडी में 26.59 प्रतिशत और श्रीडूंगरगढ़ में 26.50 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। अन्य क्षेत्रों की बात करें तो ब्यावर जिले की जैतारण में 14.85 प्रतिशत, जवाजा में 19.33 प्रतिशत, नरबड़खेड़ा में 18.78 प्रतिशत और रास में 18.24 प्रतिशत वोटिंग हुई। भरतपुर जिले में बयाना में 19.16 प्रतिशत, भुसावर में 17.17 प्रतिशत, नदबई में 17.29 प्रतिशत और वैर में 16.75 प्रतिशत मतदान हुआ। बूंदी की तालेड़ा में 15.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ जिले में भदेसर में 20.26 प्रतिशत, भूपालसागर में 20.19 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 19.48 प्रतिशत, कपासन में 17.77 प्रतिशत और राशमी में 17.80 प्रतिशत वोटिंग हुई।
22,232 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए मैदान में
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में प्रदेश की कुल 3716 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 22,232 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 50 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। प्रदेश की 3,194 ग्राम पंचायतों में 2 से 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। वहीं, 463 ग्राम पंचायतों में 10 से 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा 8 ग्राम पंचायतों में 20 से 29 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। किसी भी ग्राम पंचायत में 30 या इससे अधिक प्रत्याशी मैदान में नहीं हैं।



