Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsRajasthan News : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन,2 हथियार तस्करों...

Rajasthan News : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन,2 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार,20 पिस्टल,32 कारतूस बरामद,पढ़े कार्रवाई से जुड़ा अपडेट

जयपुर, राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में डकैतों एवं स्थानीय बदमाशों को अवैध हथियार की आपूर्ति करने आए 2 बदमाशों को पकड़ कर उनके कब्जे से 20 पिस्टल और 32 कारतूस बरामद किए.

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर दबिश

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गैंगस्टर-रोधी कार्य बल एवं अपराध) दिनेश एम.एन. ने बताया कि दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री में दबिश देकर अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए हैं.उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

पुलिस को देख भागने लगे थे आरोपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर-रोधी कार्य बल की टीम ने मांगरोल रोड पर एक ढाबे के पास दबिश दी जहां प्लास्टिक की बोरी लेकर खड़े दो व्यक्ति पुलिस को देख घबराकर खेतों में भागने लगे.पुलिस टीम ने घेरकर उन दोनों को दबोच लिया.

तस्कर हथियारों की करने आए थे सप्लाई

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान मध्यप्रदेश निवासी इंद्रलाल कुशवाहा (50) एवं धौलपुर निवासी नरेंद्र सिंह कुशवाहा (38) के रूप में की गई है.अधिकारी के मुताबिक, दोनों तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे हथियार व कारतूस डांग क्षेत्र में डकैतों एवं अन्य अपराधियों तक पहुंचाने के लिए नारायण लोधा नामक व्यक्ति से लाये थे.उन्होंने बताया कि सूचना पर दोनों तस्करों को साथ लेकर टीम ने नारायण के खेत में बनी फैक्ट्री में दबिश दी, जहां अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular