Rajasthan IPS Transfers : जयपुर। राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की। इस बदलाव के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनिल पालीवाल को गृह रक्षा महानिदेशक (डीजी होम गार्ड) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का भी तबादला किया गया है।
विशाल जांगिड़ को प्रतापगढ़, पंकज यादव को जोधपुर ग्रामीण, बी. आदित्य को हनुमानगढ़ और राजेश कुमार कावट को बालोतरा का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, हनुमानगढ़ के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा, जोधपुर ग्रामीण की एसपी पीडी नित्या, बालोतरा के एसपी रमेश तथा प्रतापगढ़ के एसपी बी. आदित्य का स्थानांतरण किया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



आईपीएस तबादलों में जोधपुर को मिला नया पुलिस कमिश्नर
राजस्थान सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के तहत अंशुमन भोमिया को जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। वहीं, अजमेर और भरतपुर रेंज के आईजी भी बदले गए हैं। मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक पुलिस (ट्रैफिक), राजस्थान जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि शरत कविराज को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अपराध शाखा बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के 140 ठिकानों पर किए हवाई हमले, ईरान का पलटवार, बहरीन, कतर और UAE पर दागे मिसाइल



